आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक दिल्ली की जनता अपने प्रतिनिधि चुनेगी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए करीब 78 हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपट सकें, इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने करीब 42 हजार जवान, 190 अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां और 19 हजार होम गार्ड के जवान मतदान केंद्रों और ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में लगाए गए है। इस बार दिल्ली पुलिस पहली बार यमुना नदी में भी बोट के जरिए पेट्रोलिंग कर बॉर्डर एरिया में नजर रख रही है।
दिल्ली में कुल 2689 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें 545 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन पर 6500 सीसीटीवी कैमरों के जरिए सीओ ऑफिस से नजर रखी जाएगी। वोटिंग के बाद सभी ईवीएम मशीन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगी। चुनाव के दिन विभिन्न राजनीतिक दल के लोग मतदाताओं को किसी तरह का प्रलोभन न दे सकें इसे लेकर भी पुलिस की पैनी नजर है। इसके लिए फ्लाइग टीमें बनाई गई हैं, जो स्पेशल चैकिंग कर रही है। सभी जिलों के डीसीपी फुट पेट्रोलिंग कर इलाके में घूम रहे हैं। बार्डर पर वाहनों की चैकिंग की जा रही है।
- दिल्ली में सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में वोटिंग के लिए छुट्टी
- हर जिले में एक दिव्यांग पोलिंग स्टेशन जिसका पूरा स्टाफ दिव्यांग होगा, एक-एक पिंक बूथ होगा जिसका पूरा स्टाफ महिला ही होगी
- 13751 पोलिंग बूथ पर 34222 बैलेट यूनिट, 18765 कंट्रोल यूनिट और 20385 वीवीपैट तैयार रखी गई है
इस बार क्यूआर कोड वाली पर्ची
11 विधानसभा सुल्तानपुर माजरा, सीलमपुर, छतरपुर, बल्लीमारान, बिजवासन, त्रिलोकपुरी, राजौरी गार्डन, शकूरबस्ती, नई दिल्ली, रोहताश नगर और जंगपुरा में क्यूआर कोड वाली पर्ची से स्कैनिंग होंगी और वोटर हेल्पलाइन पर कतार की जानकारी मिल जाएगी।
अलर्ट रहें, जानकारी दें
- आपत्तिजनक संदेश सोशल मीडिया पर शेयर करता है तो फोन नंबर 8130099105 पर दें।
- चुनाव को लेकर चलाए गए एक अभियान के तहत 494 अवैध हथियार और 706 कारतूस भी जब्त किए गए हैं।
पिक एंड ड्रॉप सुविधा
चुनाव आयाग ने वोटिंग के दौरान वरिष्ठ नागरिकों में 80 साल से अधिक उम्र के वोटर्स के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा शुरू की है। इस चुनाव में 147 वोटर्स 100 साल से ज्यादा के हैं। सबसे उम्रदराज वोटर जीके विधानसभा से कालीतारा मंडल (110) हैं।
इलेक्शन वॉच
13,751 | पोलिंग बूथ | 20,385 |
34,222 | बैलेट यूनिट | वीवीपैट |
18,765 | कंट्रोल यूनिट |
महिला
दिल्ली विस चुनाव में 70 सीटों से 79 महिला सहित 672 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इसमें भाजपा, कांग्रेस, आप, सीपीआई, सीपीआई एम, एनसीपी के अलावा 243 रजिस्टर पॉलिटिकल पार्टी और 148 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं।
नई दिल्ली: सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार
इस बार चुनावों में नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा 28 प्रत्याशी, पटेल नगर में सिर्फ 4 के बीच मुकाबला होगा। 2 महिला भी शामिल।
पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम सिर्फ 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नई दिल्ली में 28, बुराड़ी में 22 और करावल नगर 18 प्रत्याशियों के बीच लड़ाई है। इन तीन सीटों पर ईवीएम की दो-दो बैलेट यूनिट रहेगी।
ऐज फैक्टर| दिल्ली में सबसे उम्र दराज प्रत्याशी बदरपुर विधानसभा में प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया के प्रत्याशी यमुबंश सिंह हैं जबकि सबसे कम उम्र के प्रत्याशी कांग्रेस के रॉकी तुसीद सहित एक दर्जन से अधिक प्रत्याशी की उम्र 25-26 साल के बीच है। कांग्रेस के सबसे उम्रदराज प्रत्याशी शाहदरा से डॉ. नरेंद्र नाथ, आप के शाहदरा प्रत्याशी रामनिवास गोयल और भाजपा के शकूर बस्ती प्रत्याशी डॉ. एससी वत्स हैं।
- शालीमार बाग से सबसे अधिक 5 महिला प्रत्याशी हैं
- 49 विस क्षेत्र में 10 या उससे कम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
- लोस चुनाव 2019 के मुकाबले 4.70 लाख वोटर ज्यादा
हाॅट सीट्स इन विस सीटों पर रहेगी पूरी दिल्ली की नजर...
नई दिल्ली : सीए इस सीट से अपनी जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगे। भाजपा ने पूरी ताकत लगाई है जबकि अरविंद केजरीवाल अपनी सीट में प्रचार करने कम उतरे हैं।
गांधी नगर : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह मैदान में हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता होने की वजह से उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है।
चांदनी चौक : विधायक के नाते 5 साल लोगों के बीच रहने और तेज तर्रार छवि के कारण अलका लांबा मुकाबले में है। यहां पर मुकाबला रोचक रहेगा।
मॉडल टाउन : सीट पर सबकी नजर है। इस चुनाव में शाहीन बाग को पाकिस्तान से जोड़ने और चुनाव को एक मुद्दा देने की शुरुआत कपिल मिश्रा ने की।
नजफगढ़ : सीट का इतिहास है कि कोई विधायक दूसरी बार नहीं जीता है। पिछली बार भी जीत का अंतर महज 1555 वोटों का रहा था। इस बार भी कांटे की टक्कर है।